Tuesday, November 24, 2026
spot_img

National

spot_img

रानी लक्ष्मीबाई जयंती समारोह में मान्या साध को विशिष्ट अतिथि के रूप में मिला सम्मान, महामंडलेश्वर श्री राजेश्वर दास जी महाराज एवं सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता ए.पी. सिंह ने किया सम्मानित

नई दिल्ली, 19 नवंबर 2026

वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी की जयंती के पावन अवसर पर रानी लक्ष्मीबाई केसरिया माधव संस्थान द्वारा आयोजित भव्य सम्मान समारोह में मान्या साध को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें प्राप्त सम्मान संगठनात्मक एवं सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा गया।

समारोह के दौरान अनंत श्री विभूषित श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री राजेश्वर दास जी महाराज एवं सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री ए.पी. सिंह जी के करकमलों द्वारा मान्या साध को सम्मान प्रदान किया गया।

इस गरिमामयी सम्मान के उपरांत मान्या साध ने रानी लक्ष्मीबाई केसरिया माधव संस्थान के समस्त पदाधिकारियों एवं आयोजक मंडल के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रतिष्ठित आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित होकर सम्मान एवं स्नेह प्राप्त करना उनके लिए अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है।

उन्होंने कार्यक्रम के सफल एवं भव्य आयोजन के लिए संस्थान के समस्त आयोजकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।

वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी का अदम्य साहस, शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति आज भी समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी जयंती पर आयोजित यह समारोह नारी शक्ति के सम्मान, राष्ट्रप्रेम और भारतीय संस्कृति के गौरव को समर्पित एक सराहनीय पहल रहा।

TNN NEWS LIVE — तांडव नेशनल न्यूज़

International

RELATED ARTICLES