तांडव सेना की राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मान्या साध के निर्देशानुसार तिरुपति के श्री पद्मावती मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में प्रबंधन टीम के साथ हुई सख्त बातचीत।
तिरुपति, आंध्र प्रदेश | तांडव नेशनल न्यूज़ (TNN)
आंध्र प्रदेश के तिरुपति स्थित श्री पद्मावती मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में एक युवती को रक्त चढ़ाने के दौरान HIV संक्रमण होने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद तांडव सेना ने पीड़ित युवती और उसके परिवार को न्याय एवं उचित सहायता दिलाने के लिए पहल की।
मान्या साध जी राष्ट्रीय संगठन महामंत्री तांडव सेना ने निर्देशानुसार Sri Padmavathi Multi Speciality Hospital Tirupati, आंध्र प्रदेशअस्पताल में प्रबंधन टीम के साथ सख्ती से बातचीत कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया।अस्पताल में मरीज को ब्लड ट्रांसफ्यूजन (रक्त चढ़ाने) के दौरान एक युवती HIV संक्रमित हो गई। इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए अस्पताल प्रबंधन के समक्ष मजबूती से पक्ष रखा और पीड़ित परिवार को निम्नलिखित राहत दिलवाई—
1. पीड़ित परिवार को ₹2 लाख का मुआवजा।
2. पूरे परिवार के लिए अस्पताल की ओर से निःशुल्क इलाज की सुविधा।
3. पीड़ित युवती को अस्पताल में स्थायी नौकरी।
4. पीड़ित युवती का अस्पताल की ओर से तब तक पूर्णतः निःशुल्क इलाज कराया जाएगा, जब तक उसे आवश्यक उपचार और चिकित्सकीय देखभाल की जरूरत रहेगी।
मान्या साध जी ने स्पष्ट किया कि किसी भी पीड़ित के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही के मामलों में जवाबदेही तय होना आवश्यक है और पीड़ित परिवार को सम्मानपूर्वक न्याय एवं उचित सहायता मिलनी चाहिए।
तांडव सेना का कहना है कि पीड़ित परिवार को दिए गए आश्वासनों के वास्तविक क्रियान्वयन पर भी नजर रखी जाएगी, ताकि परिवार को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि उचित राहत मिल सके।
अस्पताल प्रबंधन द्वारा पीड़ित युवती एवं उसके परिवार को उपरोक्त सभी सुविधाएं एवं सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है।
तांडव नेशनल न्यूज़ (TNN)
जनहित की आवाज़, न्याय के लिए प्रतिबद्ध।


