नई दिल्ली, 19 नवंबर 2026
वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी की जयंती के पावन अवसर पर रानी लक्ष्मीबाई केसरिया माधव संस्थान (रजि.) द्वारा आयोजित भव्य रानी लक्ष्मीबाई जयंती समारोह एवं शौर्य तथा नारी शक्ति उत्सव में सुधीर शर्मा (अधिवक्ता) को सम्मिलित होने का गौरव प्राप्त हुआ।
इस गरिमामयी समारोह में उन्होंने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी के अदम्य साहस, शौर्य, पराक्रम, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति को नमन करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम की भव्यता एवं आयोजन की सराहना करते हुए सुधीर शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन नारी शक्ति के सम्मान, आत्मसम्मान, साहस और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का जीवन आज भी देश की महिलाओं और युवाओं के लिए प्रेरणा का अक्षय स्रोत है।
उन्होंने इस प्रेरणादायी कार्यक्रम में आमंत्रित करने तथा स्नेह एवं सम्मान प्रदान करने के लिए रानी लक्ष्मीबाई केसरिया माधव संस्थान (रजि.) के समस्त पदाधिकारियों एवं आयोजक मंडल के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि सुधीर शर्मा (अधिवक्ता) वर्तमान में सेंट्रल वाइस चेयरमैन, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन इकाई परिषद तथा राष्ट्रीय संगठन मंत्री, भारतीय किसान यूनियन (भानु) के दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।
उन्होंने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी के आदर्शों को नमन करते हुए राष्ट्रहित, समाजहित और नारी सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई अमर रहें!
जय हिंद! जय भारत!
TNN NEWS LIVE — तांडव नेशनल न्यूज़


