कोरोना महामारी के दौरान वैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल के लिए स्वेच्छा से अपना शरीर देने वाले विवेक जैन का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर से परिचितों और शुभचिंतकों में शोक की लहर है।
कोरोना वैक्सीन के परीक्षण में स्वयंसेवक के रूप में आगे आकर उन्होंने उस दौर में चिकित्सा अनुसंधान में योगदान दिया था, जब पूरी दुनिया महामारी से जूझ रही थी। उनके निधन पर लोग शोक व्यक्त कर रहे हैं और उन्हें उनके योगदान के लिए याद कर रहे हैं।
तांडव नेशनल न्यूज़


