राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार खतरनाक होता जा रहा है। प्रदूषण के बढ़ते प्रकोप के बीच आने वाले दो दिनों में भी लोगों को राहत मिलने की संभावना कम है। शहर के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब स्थिति में पहुंच गई है।
प्रदूषण के आंकड़ों के मुताबिक, चांदनी चौक और IIT क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 500 तक पहुंच गया है। वहीं, दिल्ली के करीब 10 इलाकों में हवा की स्थिति ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई है। लगातार बिगड़ते हालात ने लोगों की स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ा दी हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार, प्रदूषित हवा के लंबे समय तक संपर्क में रहने से सांस संबंधी समस्याएं, आंखों में जलन और फेफड़ों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। बच्चों, बुजुर्गों और पहले से सांस की बीमारी से जूझ रहे लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
तांडव नेशनल न्यूज़


