प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे। अपने दौरे के दौरान वे गांधीनगर में मुख्यमंत्री, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों और भाजपा संगठन के वरिष्ठ नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।
इस बैठक में राज्य सरकार के कामकाज की समीक्षा के साथ-साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक में सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय, विकास कार्यों की प्रगति तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों को लेकर भी मंथन हो सकता है।
प्रधानमंत्री के इस दौरे को गुजरात की आगामी राजनीतिक रणनीति और चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
तांडव नेशनल न्यूज़ | TNN NEWS LIVE


