इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मिलते-जुलते चेहरे वाले एक शख्स का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह शख्स ईरान में मिठाइयां और ड्राईफ्रूट्स बेचने का काम करता है।
वीडियो में नजर आ रहे इस व्यक्ति की शक्ल-सूरत, चेहरे के हाव-भाव और हेयरस्टाइल काफी हद तक नेतन्याहू से मिलते-जुलते दिखाई देते हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया यूजर्स उसे नेतन्याहू का हमशक्ल बता रहे हैं।
इस वीडियो को लेकर इंटरनेट पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इस अनोखी समानता को देखकर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ मजेदार टिप्पणियां कर रहे हैं।
तांडव नेशनल न्यूज़


