हरदोई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की पूजनीय माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन का समाचार सामने आने से राजनीतिक एवं सामाजिक जगत में शोक की लहर व्याप्त है। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं।
शोक व्यक्त करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्रत्येक व्यक्ति के जीवन की सबसे अनमोल धरोहर होता है। मां का बिछड़ना जीवन की ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई किसी भी परिस्थिति में संभव नहीं है।
इस दुःखद अवसर पर मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं उनके समस्त शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की गई। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की गई कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा मुख्यमंत्री जी एवं परिवार के सभी सदस्यों को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करें।
तांडव नेशनल न्यूज़


