नई दिल्ली। संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा संगठन के विस्तार को नई गति देने के उद्देश्य से मान्या साध ने आज भारतीय जनता पार्टी की सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज जी से उनके दिल्ली स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान दोनों के बीच संगठन की मजबूती, विस्तार, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों और जमीनी स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को सशक्त बनाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान मान्या साध ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करने हेतु सांसद बांसुरी स्वराज जी को सादर आमंत्रित किया तथा उन्हें औपचारिक निमंत्रण पत्र भी भेंट किया।
इस अवसर पर मान्या साध ने कहा कि वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों का मार्गदर्शन एवं सहयोग संगठनात्मक कार्यों को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करता है। संगठन का प्रमुख उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट करना, युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से सकारात्मक बदलाव लाना है।
मान्या साध ने इस आत्मीय मुलाकात के लिए सांसद बांसुरी स्वराज जी का बहुमूल्य समय देने और स्नेहपूर्ण व्यवहार के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी उनका मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त होता रहेगा।
तांडव नेशनल न्यूज़





