प्राप्त जानकारी के अनुसार, पलवल जिले के रणसीका गांव निवासी साबिर ट्रक चालक हैं। रविवार शाम वह उत्तराखंड के रुद्रपुर से पेपर सीट का माल लेकर राजस्थान के जयपुर जा रहे थे। रविवार देर रात करीब दो बजे जब उनका ट्रक हथीन रोड पर रतिपुर गांव के पास पहुंचा, तभी थार गाड़ी में सवार चार बदमाशों ने लूटपाट के इरादे से ट्रक को रोकने की कोशिश की।
बदमाशों के इरादे भांपकर चालक साबिर ने ट्रक नहीं रोका। इसके बाद आरोपियों ने थार से ट्रक का पीछा शुरू कर दिया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दे दी।
बताया जा रहा है कि हथीन के पास बदमाशों ने ट्रक को जबरन रुकवा लिया और चालक साबिर के साथ मारपीट की। इसके बाद दो बदमाश ट्रक में सवार हो गए, जबकि बाकी दो आरोपियों ने चालक को अपनी थार गाड़ी में बैठा लिया और उसे लेकर पलवल की ओर चल पड़े।
फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। दिनदहाड़े नहीं, बल्कि देर रात हुई इस वारदात ने क्षेत्र में पुलिस सुरक्षा और बदमाशों के बढ़ते दुस्साहस को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
तांडव नेशनल न्यूज़ | TNN NEWS LIVE
जनता की आवाज़, निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ।


