देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर अक्टूबर महीने में टोल कलेक्शन ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। इस दौरान कुल टोल वसूली 6,640 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गई। डिजिटल भुगतान के बढ़ते इस्तेमाल ने इस उपलब्धि में अहम भूमिका निभाई है।
टोल भुगतान के लिए FASTag और UPI लोगों की पहली पसंद बनकर उभरे हैं। इन डिजिटल माध्यमों की वजह से टोल प्लाजा पर नकद लेन-देन की निर्भरता कम हुई है और वाहनों की आवाजाही पहले के मुकाबले अधिक सुगम हुई है।
FASTag के जरिए ऑटोमैटिक टोल भुगतान और UPI की आसान सुविधा ने हाईवे यात्रियों को बड़ी राहत दी है। डिजिटल इंडिया अभियान के विस्तार के साथ देश में कैशलेस भुगतान व्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।
तांडव नेशनल न्यूज़


