राजधानी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में दिनदहाड़े गोलीबारी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा के कैंप कार्यालय के नजदीक बदमाशों ने समीर नाम के एक युवक को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
दिल्ली में हुई इस वारदात ने एक बार फिर राजधानी की कानून-व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
तांडव नेशनल न्यूज़ — जनता की आवाज़।


