नई दिल्ली। छठ महापर्व के अवसर पर दिल्ली सरकार ने 16 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस फैसले के तहत दिल्ली सरकार के विभिन्न सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (PSU) भी बंद रहेंगे।
छठ महापर्व को देखते हुए सरकार के इस निर्णय से व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं और पूर्वांचल समाज के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। चार दिनों तक चलने वाले इस लोक आस्था के महापर्व में बड़ी संख्या में लोग सूर्यदेव और छठी मैया की आराधना करते हैं।
छठ पूजा के दौरान श्रद्धालु निर्जला व्रत रखकर अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। दिल्ली में भी इस पर्व को लेकर व्यापक तैयारियां की जाती हैं और विभिन्न घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं।
सरकार के इस फैसले से छठ महापर्व मनाने वाले लोगों को त्योहार की तैयारियों और धार्मिक अनुष्ठानों में सुविधा मिलेगी।
मान्या साध , नेशनल हेड
तांडव नेशनल न्यूज़


