पटना। सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द होने के बाद मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अनंत सिंह ने दावा किया है कि उन्हें फंसाने के लिए नीरज कुमार ने पूरा षड्यंत्र रचा है।
अनंत सिंह ने यह भी कहा कि उनके खिलाफ दर्ज मुकदमों के पीछे भी नीरज कुमार की भूमिका रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने जेडीयू का विरोध नहीं किया, बल्कि केवल नीरज कुमार का विरोध किया था।
वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने दुलारचंद यादव हत्याकांड में अनंत सिंह की जमानत रद्द करते हुए उन्हें 1 दिसंबर 2026 तक आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है। अनंत सिंह ने कहा है कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और वह अदालत के आदेश का पालन करेंगे।
दूसरी ओर, नीरज कुमार ने इन आरोपों से अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा कि इस मामले में उनकी कोई भूमिका नहीं है। उनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट में याचिका दुलारचंद यादव के परिवार की ओर से दाखिल की गई थी।
तांडव नेशनल न्यूज़ (TNN) | बिहार ब्यूरो


