नई दिल्ली।
करवा चौथ के मौके पर सोशल मीडिया पर एक ऐसा मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो में एक शख्स अपनी पत्नी की जगह दुकान के बाहर रखे सूट पहने पुतले के साथ करवा चौथ की रस्में निभाता नजर आ रहा है।
वीडियो में शख्स पुतले को अपनी पत्नी मानकर उसके साथ करवा चौथ की परंपराएं निभाता दिखाई देता है। उसका यह अनोखा अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
वीडियो सामने आते ही लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। कई यूजर्स इसे ‘कुंवारों का करवा चौथ’ बता रहे हैं, तो कुछ लोग शख्स के इस अंदाज पर चुटकी लेते नजर आ रहे हैं।
फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब मनोरंजन कर रहा है और यूजर्स इसे तेजी से शेयर कर रहे हैं।
तांडव नेशनल न्यूज़ (TNN) | वायरल वीडियो


