19 नवंबर 2026 | विशेष संवाददाता | TNN NEWS LIVE
वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी की जयंती के पावन अवसर पर रानी लक्ष्मीबाई केसरिया माधव संस्थान द्वारा आयोजित भव्य सम्मान समारोह में तांडव सेना की राष्ट्रीय टीम को विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर तांडव सेना के पदाधिकारियों को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाना संगठन के लिए गौरव एवं सम्मान का विषय रहा।समारोह में तांडव सेना की ओर से मान्या साध, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री; प्रिया साध, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला शक्ति; एवं रश्मि चौधरी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री, खेल प्रकोष्ठ को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।
इन सभी पदाधिकारियों को अनंत श्री विभूषित श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री राजेश्वर दास जी महाराज एवं सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री ए. पी सिंह जी द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर तांडव सेना की राष्ट्रीय टीम को मिला सम्मान संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि और गौरवपूर्ण क्षण रहा। यह सम्मान संगठन के पदाधिकारियों के सामाजिक, संगठनात्मक एवं राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों के प्रति प्रोत्साहन और उनके योगदान की सराहना का प्रतीक है।
वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी का जीवन साहस, शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल है। उनकी जयंती पर आयोजित इस समारोह ने उनके आदर्शों और देशभक्ति की भावना को स्मरण करने के साथ-साथ समाज एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित व्यक्तित्वों को सम्मानित करने का संदेश भी दिया।
तांडव सेना की राष्ट्रीय टीम ने इस सम्मान के लिए रानी लक्ष्मीबाई केसरिया माधव संस्थान के आयोजकों, महामंडलेश्वर श्री राजेश्वर दास जी महाराज एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री ए. पी सिंह जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
तांडव सेना के लिए यह अवसर केवल सम्मान प्राप्त करने का नहीं, बल्कि राष्ट्रहित, समाजहित एवं संगठन के प्रति अपने संकल्प को और अधिक सशक्त करने की प्रेरणा का भी रहा।
तांडव नेशनल न्यूज़, नई दिल्ली


