Wednesday, November 25, 2026
spot_img

National

spot_img

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ का पहला गाना ‘सुनियो जरा’ रिलीज, दोस्ती और पुरानी यादों ने जीता दिल

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की आगामी फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ का पहला गाना ‘सुनियो जरा’ रिलीज हो गया है। यह गाना दोस्ती, पुराने दिनों की यादों और दोस्तों के बीच के खूबसूरत रिश्ते को दर्शाता है। गाने की धुन और बोल श्रोताओं को पुराने संगीत के दौर की याद दिला रहे हैं।

इस गाने में उदित नारायण, कुमार सानू और अनुपम अमोद ने अपनी आवाज दी है। वहीं, राही (RAAHEE) ने इसका संगीत तैयार किया है और प्रिया सरैया ने इसके बोल लिखे हैं। इन कलाकारों के योगदान से गाने में एक खास पुरानापन और भावनात्मक जुड़ाव महसूस होता है।

रोड ट्रिप पर दिखी दोस्तों की मस्ती

‘सुनियो जरा’ में सनी देओल और रवि किशन रोड ट्रिप के दौरान दोस्ती और पुरानी यादों का जश्न मनाते नजर आते हैं। चार दोस्तों के बीच की प्यारी बातचीत, हंसी-मजाक और आपसी अपनापन इस गाने की खासियत है। यह गीत याद दिलाता है कि जिंदगी की भागदौड़ में दोस्तों के साथ बिताए गए पल कितने अनमोल होते हैं।

पुराने संगीत की याद दिलाती धुन

गाने के रिलीज होने के बाद इसकी धुन, बोल और गायकी चर्चा का विषय बने हुए हैं। खास तौर पर कुमार सानू और उदित नारायण की आवाजें उन श्रोताओं को पुराने दौर की याद दिलाती हैं, जिन्होंने हिंदी फिल्म संगीत के सुनहरे दौर के गीतों को पसंद किया है।

‘सुनियो जरा’ सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि दोस्ती और बीते पलों को फिर से जीने का एक संगीतमय एहसास है। अब दर्शकों की नजरें फिल्म की आगे आने वाली झलकियों और रिलीज से जुड़ी जानकारियों पर टिकी हैं।

International

RELATED ARTICLES