Wednesday, November 25, 2026
spot_img

National

spot_img

दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर फिर टूटी पटरी, पेट्रोलिंग कर्मी की सतर्कता से टला बड़ा हादसा; राजधानी एक्सप्रेस भी गुजर चुकी है इसी ट्रैक से

मरम्मत के बाद सुरक्षा के मद्देनजर इस रेलखंड पर ट्रेनों की अधिकतम गति 30 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित कर दी गई। पटरी में आई खराबी के कारण एलटीटी-दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय रात एक बजे के बजाय करीब 58 मिनट की देरी से स्थानीय स्टेशन पहुंची।

रेल पथ विभाग के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता लल्लन ने बताया कि टूटी पटरी को दुरुस्त कर दिया गया है और काशन के साथ ट्रेनों का परिचालन दोबारा शुरू करा दिया गया है।

पहले भी सामने आ चुकी है ऐसी घटना

गौरतलब है कि धीना और जमानियां स्टेशन के बीच रेल पटरी टूटने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले 21 अक्टूबर को इसी रेलखंड पर टूटी पटरी से 20501 अगरतला-आनंद विहार तेजस राजधानी एक्सप्रेस गुजर गई थी। उस दौरान ट्रेन के चालक को जोरदार झटका महसूस हुआ था, जिसके बाद उन्होंने तत्काल जमानियां स्टेशन को इसकी सूचना दी।

घटना के बाद रेल परिचालन करीब एक घंटे तक प्रभावित रहा था। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने इस महत्वपूर्ण रेलखंड पर ट्रैक की निगरानी, रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं।

तांडव नेशनल न्यूज़

International

RELATED ARTICLES