दिल्ली में लगातार सामने आ रही आगजनी और इमारतों से जुड़े हादसों ने लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। साकेत के किया कार शोरूम में भीषण आग, कई गाड़ियों के जलने और लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। वहीं करोल बाग और पुरानी दिल्ली में भी आगजनी की घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है।
आखिर दिल्ली में आम आदमी कितना सुरक्षित है? क्या फायर सेफ्टी नियमों का सही तरीके से पालन हो रहा है? क्या जर्जर इमारतों और अवैध निर्माण पर समय रहते कार्रवाई की जा रही है?
TNN NEWS LIVE की इस विशेष ग्राउंड रिपोर्ट में उठाए गए हैं दिल्ली सरकार, प्रशासन, एमसीडी और संबंधित विभागों से कई गंभीर सवाल।
अब केवल जांच के आदेश नहीं, बल्कि जवाबदेही और ठोस कार्रवाई जरूरी है।
जनता की मांग –
– फायर सेफ्टी नियमों की नियमित जांच हो।
– जर्जर इमारतों का सुरक्षा ऑडिट कराया जाए।
– अवैध निर्माण पर समय रहते कार्रवाई हो।
– लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय हो।
रिपोर्टर: छैल बिहारी
TNN NEWS LIVE | तांडव नेशनल न्यूज़
जनता की आवाज़, राष्ट्र की पहचान।


