दिल्ली पुलिस की एक महिला हेड कॉन्स्टेबल ने अपनी मेहनत, लगन और कर्तव्यनिष्ठा से मानवता की मिसाल पेश की है। दक्षिण-पूर्वी जिले के जैतपुर थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने पिछले 12 महीनों के दौरान 119 लापता बच्चों को खोजकर सुरक्षित उनके परिवारों तक पहुंचाया है। इसके साथ ही उन्होंने 16 अन्य लापता लोगों का भी पता लगाकर उन्हें उनके परिजनों से मिलाने में अहम भूमिका निभाई है।
हेड कॉन्स्टेबल चंचल की इस उपलब्धि से उन परिवारों को बड़ी राहत मिली है, जो लंबे समय से अपने बच्चों और अपनों के लौटने की उम्मीद लगाए बैठे थे। उनके इस सराहनीय प्रयास ने न केवल कई परिवारों के चेहरों पर खुशियां लौटाई हैं, बल्कि पुलिस के मानवीय और संवेदनशील चेहरे को भी उजागर किया है।
मान्या साध ,नेशनल हेड
तांडव नेशनल न्यूज़


