नई दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में वोट चोरी के मुद्दे को लेकर INDIA गठबंधन की ओर से महारैली का आयोजन किया गया। रैली में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के साथ-साथ मताधिकार की सुरक्षा का संकल्प दोहराया गया।
इस दौरान PDA के वोटों की सुरक्षा को लेकर आवाज बुलंद की गई और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने का आह्वान किया गया। रैली में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वोट की ताकत को लोकतंत्र की बुनियाद बताते हुए इसे सुरक्षित रखने की प्रतिबद्धता जताई।
तांडव नेशनल न्यूज़(TNN News)


