लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पर्व मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग अपने घरों और गांवों की ओर लौट रहे हैं। इसके चलते रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
दिल्ली सहित कई प्रमुख शहरों के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही बढ़ गई है। ट्रेनों में कन्फर्म टिकट पाने के लिए यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं बस अड्डों पर भी घर जाने वाले लोगों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।
छठ महापर्व पर अपने परिवार के साथ पूजा-अर्चना करने के लिए लोग दूर-दराज के शहरों से अपने पैतृक गांव और घर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए परिवहन व्यवस्था पर भी दबाव बढ़ गया है।
तांडव नेशनल न्यूज़


