नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में एक 22 वर्षीय युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना एक कैफे में आयोजित पार्टी के दौरान की बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पार्टी के दौरान दो युवकों पर युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है, जबकि मौके पर मौजूद अन्य लोगों पर आरोपियों का साथ देने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गैंगरेप सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं समेत कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, घटना में शामिल अन्य संभावित आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।मामले की जांच जारी है। इस घटना ने राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा और सार्वजनिक स्थानों पर उनकी हिफाजत को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है।
तांडव नेशनल न्यूज़


