न्यूज़ रिपोर्ट | Tandav National News (TNN)
भारत और नेपाल के बीच धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन संबंधों को नई दिशा देने की पहल के तहत अयोध्या धाम से नेपाल के जनकपुर धाम के बीच रेल सेवा शुरू होने जा रही है। इस रेल संपर्क से भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या और माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर के बीच श्रद्धालुओं की यात्रा और अधिक सुगम होने की उम्मीद है।
प्रस्तावित रेल मार्ग की कुल दूरी लगभग 604 किलोमीटर बताई गई है। इस मार्ग में मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, शीशो, मधुबनी और जयनगर जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस रेल सेवा का संचालन साप्ताहिक आधार पर प्रस्तावित है। शनिवार को जनकपुर धाम से और सोमवार को अयोध्या कैंट से सेवा संचालित होने की जानकारी दी गई है।
इस रेल संपर्क से दोनों देशों के श्रद्धालुओं को रामायणकालीन धार्मिक स्थलों तक पहुंचने में सुविधा मिलने के साथ-साथ पर्यटन, स्थानीय व्यापार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
तांडव नेशनल न्यूज़


