राजधानी पटना के पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित अन्नपूर्णा भवन में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जन सुराज के संस्थापक एवं विधायक प्रशांत किशोर का आमना-सामना हुआ। राजनीतिक मंचों पर एक-दूसरे के खिलाफ बयान देने वाले दोनों नेताओं ने इस मुलाकात के दौरान मुस्कुराते हुए अभिवादन किया और गर्मजोशी के साथ हाथ मिलाया।
इस दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और आरके सिन्हा के पुत्र ऋतुराज सिन्हा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में राजनीतिक शिष्टाचार की एक और तस्वीर तब देखने को मिली, जब राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य और प्रशांत किशोर एक साथ नजर आए। दोनों ने साथ बैठकर चाय भी पी।
गौरतलब है कि बिहार की राजनीति में प्रशांत किशोर और रोहिणी आचार्य दोनों ही अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। हालांकि, इस कार्यक्रम में राजनीतिक मतभेदों और बयानबाजी से इतर नेताओं के बीच सहजता और आपसी सम्मान देखने को मिला।
आरके सिन्हा की श्रद्धांजलि सभा में हुई इन मुलाकातों ने बिहार की राजनीति में एक अलग संदेश दिया कि राजनीतिक विचारधाराएं और विरोध अपनी जगह हैं, लेकिन सार्वजनिक जीवन में व्यक्तिगत शिष्टाचार और आपसी सम्मान भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं।
तांडव नेशनल न्यूज़


