Wednesday, November 25, 2026
spot_img

National

spot_img

उज्जैन में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ दामोदर यादव का प्रदर्शन, 14 नवंबर तक बागेश्वर धाम सील करने का अल्टीमेटम

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित टॉवर चौक पर आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव के नेतृत्व में कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने भगवान श्रीकृष्ण को लेकर की गई कथित टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए शास्त्री पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने और धर्म को व्यवसाय बनाने के आरोप लगाए।

इस दौरान दामोदर यादव ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम संबोधित करते हुए प्रशासन के सामने मांग रखी कि 14 नवंबर तक बागेश्वर धाम आश्रम को सील किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय तक उनकी मांग पर कार्रवाई नहीं हुई, तो 15 नवंबर को एक हजार वाहनों के काफिले के साथ बागेश्वर धाम पहुंचकर आश्रम में तालाबंदी की जाएगी।

गौरतलब है कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इस विवाद को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी मांग चुके हैं। इसके बावजूद दामोदर यादव के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन जारी है। अब इस मामले में प्रशासन और सरकार की अगली कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।

मान्या साध, नेशनल हेड

तांडव नेशनल न्यूज़ |

International

RELATED ARTICLES