प्रेमनगर स्थित एक कार्यालय में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की सूचना मिलते ही एसडीएम की ओर से दमकल विभाग को सूचित कर दिया गया है। इसके साथ ही बिरला से भी अतिरिक्त फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मंगवाई जा रही हैं, ताकि आग पर जल्द से जल्द काबू पाया जा सके।
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम और तहसीलदार मौके के लिए रवाना हो गए हैं। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद हालात का जायजा लेकर आवश्यकतानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मान्या साध, नेशनल हेड
तांडव नेशनल न्यूज़ | TNN


