Wednesday, November 25, 2026
spot_img

National

spot_img

खगड़िया SP भानु प्रताप सिंह और पत्नी पूजा सिंह के बीच विवाद गहराया, बिहार महिला आयोग ने भेजा समन

खगड़िया: बिहार के खगड़िया जिले के एसपी भानु प्रताप सिंह और उनकी पत्नी पूजा सिंह के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। मामला अब बिहार राज्य महिला आयोग तक पहुंच गया है। आयोग ने पूजा सिंह की शिकायत पर एसपी भानु प्रताप सिंह को समन जारी कर अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भानु प्रताप सिंह और पूजा सिंह ने 16 जनवरी 2016 को प्रेम विवाह किया था। उस समय भानु प्रताप सिंह आईपीएस अधिकारी नहीं बने थे। वह 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। दंपती की छह साल की एक बेटी भी है।

एसपी आवास के बाहर पहुंचीं पूजा सिंह

मंगलवार सुबह पारिवारिक विवाद उस समय फिर चर्चा में आ गया, जब पूजा सिंह खगड़िया के संसारपुर स्थित एसपी आवास के मुख्य गेट पर पहुंच गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वह बार-बार गेट खोलने और अंदर जाने की मांग कर रही थीं।

राहगीरों के अनुसार, पूजा सिंह आवाज लगाकर कह रही थीं कि उन्हें अपने पति और बच्ची से मिलना है, लेकिन आवास का गेट नहीं खोला गया।

इस दौरान एक पुलिस अधिकारी ने नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर बताया कि संभवतः महिला थाना पुलिस उन्हें चिकित्सकीय सहायता के उद्देश्य से अस्पताल ले गई है। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

कई महीनों से चल रहा है विवाद

बताया जा रहा है कि एसपी दंपती के बीच पिछले कई महीनों से पारिवारिक विवाद चल रहा है। इस मामले में पूजा सिंह पहले भी महिला आयोग में अपनी शिकायत दर्ज करा चुकी हैं। वहीं, भानु प्रताप सिंह इस दौरान लंबी छुट्टी पर चले गए थे और वापस लौटने के बाद 20 अक्टूबर को उन्होंने दोबारा पदभार संभाला था।

कुछ दिन पहले भी पूजा सिंह एसपी आवास के आसपास पहुंची थीं, जहां हंगामे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

पति और बेटी के साथ रहना चाहती हैं पूजा सिंह

इस मामले पर कुछ दिन पहले एसपी भानु प्रताप सिंह ने पारिवारिक विवाद होने की बात स्वीकार करते हुए कहा था कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

वहीं, बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने दैनिक जागरण को फोन पर बताया कि पूजा सिंह की ओर से आयोग में आवेदन दिया गया है। शिकायत के आधार पर एसपी भानु प्रताप सिंह को समन भेजा गया है, जिसके तहत उन्हें आयोग के समक्ष अपना पक्ष रखना होगा।

आयोग की अध्यक्ष के मुताबिक, पूजा सिंह अपने पति और बच्ची के साथ रहना चाहती हैं। महिला आयोग की प्राथमिकता मामले का समाधान कर परिवार को फिर से एकजुट करने की कोशिश करना है।

फिलहाल, इस पारिवारिक विवाद पर महिला आयोग की सुनवाई और आगे की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

मान्या साध, नेशनल हेड

तांडव नेशनल न्यूज़

International

RELATED ARTICLES