चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ को देखते हुए भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि “तैयार रहें, सुरक्षित रहें!” साथ ही IMD ने कहा, ‘भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है. इसमें हवा की गति 100–110 किमी/घंटा है, जो झोंकों के साथ 120 किमी/घंटा तक पहुँच सकती है. तूफान आने से पहले पूरी तैयारी रखें.
तूफान के दौरान और उसके बाद सुरक्षा संबंधी सावधानियों का पालन करें. IMD (भारतीय मौसम विभाग) की आधिकारिक सलाह और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें.


