Thursday, November 26, 2026
spot_img

National

spot_img

दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर पूरी तरह रोक

नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के मुताबिक, 5 नवंबर से 20 नवंबर तक पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में निर्माण एवं तोड़फोड़ (Construction & Demolition) से जुड़ी गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस फैसले का उद्देश्य प्रदूषण के स्तर को कम करना और हवा की गुणवत्ता में सुधार लाना है।

प्रदूषण पर प्रभावी निगरानी और नियंत्रण के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने PAVAN इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (I3C) भी लॉन्च किया है। यह एक डिजिटल निगरानी प्लेटफॉर्म है, जिसमें 30 से अधिक APIs और विभिन्न डेटा स्रोतों को एकीकृत किया गया है।

इस अत्याधुनिक प्लेटफॉर्म के माध्यम से NCR के 111 एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशनों, 2,300 से अधिक औद्योगिक इकाइयों और 3,200 से ज्यादा सक्रिय निर्माण स्थलों से संबंधित आंकड़ों पर नजर रखी जाएगी।

इसके अलावा वाहनों से होने वाले प्रदूषण, ट्रैफिक हॉटस्पॉट, आम जनता की शिकायतों और मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनों की गतिविधियों की भी निगरानी की जाएगी।

प्रदूषण फैलाने वाले स्रोतों पर होगी सीधी नजर

PAVAN I3C का मुख्य उद्देश्य केवल वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के आंकड़ों की निगरानी करना नहीं है, बल्कि प्रदूषण के वास्तविक स्रोतों की पहचान करना, नियमों का उल्लंघन करने वालों को चिह्नित करना और संबंधित सरकारी एजेंसियों द्वारा की जा रही कार्रवाई की समीक्षा करना भी है।

इस डिजिटल व्यवस्था से प्रदूषण नियंत्रण से जुड़ी एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होने और कार्रवाई की प्रभावशीलता बढ़ने की उम्मीद है।

अब देखना होगा कि निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध और नई डिजिटल निगरानी व्यवस्था दिल्ली-NCR की प्रदूषित हवा को साफ करने में कितनी प्रभावी साबित होती है।

मान्या साध, नेशनल हेड

तांडव नेशनल न्यूज़

International

RELATED ARTICLES