Thursday, November 26, 2026
spot_img

National

spot_img

दिवाली से पहले बल्लभगढ़ जोन के थानों में चला सफाई अभियान, 486 केस प्रॉपर्टीज को नियमानुसार किया गया नष्ट

फरीदाबाद। आगामी दिवाली और त्योहारों के मद्देनजर बल्लभगढ़ जोन के पुलिस थानों में साफ-सफाई और लंबित केस प्रॉपर्टीज के निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत शुक्रवार को विभिन्न थानों की कुल 486 केस प्रॉपर्टीज को नियमानुसार नष्ट किया गया।

पुलिस उपायुक्त बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल ने थानों का निरीक्षण कर संबंधित थाना प्रभारियों और सहायक पुलिस आयुक्तों को अनावश्यक रूप से लंबित केस प्रॉपर्टीज का नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश दिए थे।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सहायक पुलिस आयुक्त तिगांव अशोक कुमार और तहसीलदार बल्लभगढ़ धर्मवीर वर्मा की देखरेख में गांव जसाना स्थित गोल्डन ईगल वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी में 486 मदों को नियमानुसार आग के हवाले कर नष्ट किया गया।

थानावार निस्तारित केस प्रॉपर्टी का विवरण:

  • थाना शहर बल्लभगढ़ – 100
  • थाना सदर बल्लभगढ़ – 105
  • थाना सेक्टर-8 – 76
  • थाना आदर्श नगर – 100
  • थाना तिगांव – 56
  • थाना छायंसा – 49 विसरा मद

पुलिस प्रशासन के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य थानों में लंबे समय से लंबित और अनावश्यक रूप से रखी केस प्रॉपर्टीज का नियमानुसार निस्तारण करना तथा थानों में स्वच्छता और बेहतर व्यवस्था बनाए रखना है।

मान्या साध, नेशनल हेड

तांडव नेशनल न्यूज़ (TNN) | फरीदाबाद ब्यूरो

International

RELATED ARTICLES